



भिलाई – छत्तीसगढ़ प्रदेश के समृद्धि, खुशहाली, और उन्नति हेतु छत्तीसगढ़ महायज्ञ का आयोजन हो रहा है! निर्दलीय विधायक प्रत्याशी वैशाली नगर, छत्तीसगढ़ इंजीनियर जयप्रकाश यादव ने आज प्रेस मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिसम्बर 2023 को नेहरू नगर भिलाई स्थित कालीबाड़ी दशहरा मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश के उन्नति एवं समृद्धि हेतु छत्तीसगढ़ महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
इस महायज्ञ में शिवशक्ति सिद्धेश्वर अखाड़ा अमृतेश्वर महादेव मंदिर मुंबई के गुरुजी रुद्रनाथजी द्वारा पूजा जाएगा, जिसमें संपूर्ण छत्तीसगढ़ के विभूतियों की गरिममयी उपस्थिति होगी। इस अद्भुत क्षण में, आम जनमानस, युवा, माताएं, और समस्त परिवारजन यज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पुण्य लाभ के सहभागी बनेंगे।

आयोजन समिति के संयोजक जय प्रकाश यादव ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में इस महायज्ञ में उपस्थिति की विनम्र अपील की जाती है!




