तखतपुर। नगर के मुख्य मार्ग बेलसरी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एडिशनल एसपी के चाचा की मौत हो गई। तेज रफ्तार सवारी बस और बाइक के बीच हुई टक्कर में 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार ग्राम लीदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा किसी निजी कार्य से तखतपुर आ रहे थे।

इसी दौरान बेलसरी मुख्य मार्ग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था।


आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने के लिए सड़क को क्लियर कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *