कोंडागांव। केशकाल थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाटामारी में शराब पीने से रोकना फॉरेस्ट चौकीदार को भारी पड़ गया। शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर चौकीदार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने चौकीदार पर हाथ-मुक्का, लात और कड़े से हमला किया। मारपीट में चौकीदार के सिर, चेहरे और बाएं हाथ में चोटें आई हैं। घटना के बाद शिकायत मिलने पर केशकाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 वयस्क आरोपियों और 2 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। सभी आरोपी चारामा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। मामले में पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। गिरफ्तार वयस्क आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *