राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत टेका गांव में ग्रामीण की संदिग्ध मौत के मामले ने अब तुल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों ने मामला दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी दी है।

फांसी के फंदे पर लटका मिला था शव

दरअसल, 27 सितंबर को राज कुमार भारद्वाज का शव घर की खिड़की में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने शुरु से ही इसे आत्महत्या मानने से इंकार किया था, लेकिन पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर मामले को आत्महत्या मानकर मर्ग कायम कर लिया था।


परिजनों ने दी थाना घेराव की चेतावनी

परिजनों ने गांव के उन पांच शख्स का नाम भी पुलिस को बताया है, जिन्होंने अंतिम दिनों में मृतक के साथ मारपीट किया था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी तक दे दिया है। अब पुलिस ने पीएम रिपोर्ट और बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *