
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बेरहम बेटे ने मां की हत्या कर दी। मामूली विवाद के बाद डंडे से पीट-पीटकर मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने मां की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, शिकायतकर्ता मनीष पटेल ने जेवरा सिरसा चौकी में शिकायत दर्ज कराया कि उसकी बुआ खून से लथपथ घर पर पड़ी है। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा डंडे से सिर, माथा और शरीर के अन्य जगह पर बेरहमी से वार किया था, जिससे महिला की मौत हो गई।

मृतिका के शव का चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल काॅलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया। डाॅक्टर ने शाॅर्ट पीएम रिपोर्ट में कई जगहों पर गंभीर चोट लगने से मौत होने की जानकारी दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर घर में मौजूद मृतिका के बेटे को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल की।


आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां द्वारा खाना नहीं बनाने की बात से नाराज होकर पास में रखे डंडे से सिर, माथा, दोनों हाथ एवं छाती तथा पेट में हमला किया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतिका का चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया।
डॉक्टर द्वारा जारी शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में कई स्थानों पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना लेख किया गया। मामले में आरोपी अश्वनी पटेल के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी का नाम- अश्वनी पटेल
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव एवं चौकी जेवरा सिरसा पुलिस स्टाफ की त्वरित कार्रवाई एवं विवेचना में संलग्न पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
