कवर्धा/ जिले के पंडरिया क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फोक नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी युवक रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के रहने वाले थे और पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान पांडातराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत उनकी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे नदी में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में सवार दो गंभीर रूप से घायल युवकों को तत्काल बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


पुलिस के अनुसार, हादसे में मृत सभी चार युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से रायपुर और बिरगांव क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *