कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में चार जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में एक इंस्पेक्टर और तीन आरक्षक शामिल हैं। दरअसल, थाना छोटेबेठिया के सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन, सर्च ऑपरेशन के लिए डीआरजी की टीम आज रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की चपेट में कांकेर डीआरजी (DRG) के 4 जवान आ गए।

हादसे में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए। घटना स्थल पर ही तीन जवान शहीद हो गए। वहीँ 1 जवान ज़ख़्मी हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ज़ख़्मी जवान बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को बेहतर उपचार हेतु रायपुर ले जाया गया था जहाँ उपचार दौरान उनका निधन हो गया।


शहीद जवानों के नाम

  • निरीक्षक सुखराम वट्टी ग्राम चिहका पोस्ट भैरमगढ़ थाना भैरमगढ़ बीजापुर।
  • आरक्षक डीएसएफ कृष्णा कुमार कोमरा पिता प्यारीलाल कोमरा ग्राम पोस्ट थाना लोहत्तर जिला कांकेर।
  • आरक्षक बस्तर फाईटर संजय गढ़पाले ग्राम हाराडूला तहसील चारामा जिला कांकेर।
  • आरक्षक बस्तर फाईटर परमानंद कोर्राम ग्राम बरेठिन बाहरा पोस्ट भनुसली तहसील नरहरपुर जिला कांकेर।

बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पट्टिलिंगम के अनुसार, ”पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों द्वारा दी गई जानकारी तथा अन्य इनपुट के आधार पर, माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए सैकड़ों आईईडी बस्तर रेंज में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा बरामद कर निष्क्रिय किए गए थे। आज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, जब कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी वह आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया। जिसके कारण चार पुलिस बल के सदस्यों की मृत्यु हो गई। आगे की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।”

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *