दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। टीम ने सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया है। इस दौरान मौके से सोने के बिस्किट, नगद और कई हथियार बरामद किए हैं।

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, हाल ही में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों की सटीक निशानदेही पर दंतेवाड़ा पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम 12 जुलाई को सर्च अभियान पर निकली थी। इसी दौरान थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम तोड़मा के जंगल-पहाड़ में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद हुआ।


सोने का बिस्कुट समेत कई हथियार जब्त

टीम ने मौके से 116 ग्राम सोने का बिस्कुट (करीब 16 लाख रुपये), 2 लाख रुपये नकद, इंसास राइफल, एके-47 और एसएलआर की मैग्जीन व कारतूस, 12 बोर बंदूकें, बीजीएल लांचर, रिवाल्वर, टिफिन बम, पाइप बम, तीर बम, हैंड ग्रेनेड, मोर्टार, डेटोनेटर, जिलेटिन, कोडेक्स वायर, कुकर, वर्दी, दवाइयां और नक्सली साहित्य भी बरामद किया।

आत्मसमर्पण नीति की बड़ी सफलता

पुलिस ने इसे आत्मसमर्पण नीति की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि मुख्यधारा में लौटे माओवादियों के सहयोग से नक्सल नेटवर्क को लगातार कमजोर किया जा रहा है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *