
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका से दुष्कर्म किया, फिर दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 1 मई 2026 को प्रार्थिया ने पुलिस चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अनोज दास निवासी पतरा टोली से उसकी पहचान एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया था। आरोपी ने प्रार्थिया से विवाह का वादा किया और अंबिकापुर पटपरिया किराए के मकान में पीड़िता को कई बार बुलाकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी अनोज किसी अन्य लड़की से विवाह कर प्रेमिका को धोका दिया।

विरोध करने पर आरोपी ने प्रार्थिया की निजी व आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया। इसके बाद भी आरोपी शारीरिक संबंध बनने का दबाव [पीड़िता से बनाने लगा। आरोपी की हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।


प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी लटोरी में धारा सदर का अपराध पंजीबध कर थाना गांधीनगर के अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 65(1)64(2) BNS, सूचन प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) पॉक्सो अधि. 2012 की धारा 6 पंजीबद्ध कर जाँच में लिया। इस दौरान गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा 9 मई को आरोपी अनोज दास को गिरफ्तार किया गया।
घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह साइबर सेल से आरक्षक अमन पूरी एवं रमेश रजवाड़े की भूमिका रही।
आरोपी का नाम
अनोज दास पिता कबीर दास जाती पनिका उम्र 24 वर्ष निवासी सलका पतरा टोली थाना दरिमा जिला सरगुजा
