सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पर्यटन स्थल मैनपाट में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदापुर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों व घायल की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *