राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी करना दो हेड कांस्टेबल को भारी पड़ गया। शिकायत मिलते ही एसपी अंकिता शर्मा ने दोनों प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों हेड कांस्टेबल थाना परिसर स्थित बैरक में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। निलंबित पुलिसकर्मियों का नाम प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कौचे है।

जानिए पूरा मामला

ये पूरा मामला जिले के सोमनी थाना का है। बीते 25 मई की रात 10 बजे थाना परिसर स्थित बैरक में बैठकर प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कौचे शराब पार्टी कर रहे थे। दोनों के इस कृत्य की शिकायत जैसे ही जिले की एसपी अंकिता शर्मा को हुई तो उन्होंने बिना देरी करते हुए तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया और दोनों हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। दोनों प्रधान आरक्षक को निलंबित कर रक्षित केंद्र राजनांदगांव संबंद्ध किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।


जानिए जारी आदेश में क्या कुछ लिखा हैं…

”प्र.आर. 149 हेमंत अनंत एवं प्र.आर. 693 भूपेंद्र कौचे, थाना सोमनी 25 मई को रात करीब 10 बजे थाना सोमनी परिसर स्थित बैरक में शराब सेवन करते पाये गए। अतः प्र.आर. 149 हेमंत अनंत एवं प्र.आर. 693 भूपेंद्र कौचे, थाना सोमनी को तत्काल प्रभाव से निलंचित किया जाकर रक्षित केन्द्र राजनांदगांव संबद्ध किया जाता है। दोनों प्रधान आरक्षक निलंबन अवधि में बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगे। प्र.आर. 149 हेमंत अनंत एवं प्र.आर. 693 भूपेंद्र कौचे को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।”

देखें आदेश-

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *