रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नकल और दुर्व्यवहार मामले में बड़ा एक्शन लिया है। स्कूल के चार शिक्षकों समेत पांच को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित शिक्षकों में 3 व्याख्याता और 1 सहायक शिक्षक व स्कूल का भृत्य शामिल है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, हाई-हायर सेकेण्डरी परीक्षा केंद्र 171031 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी-हिंदी मा.वि भंवरपुर, महासमुंद में परीक्षार्थियों के प्रवेश के ठीक पहले जांच नहीं कराई गई थी। इस वजह से 12वीं की परीक्षा के दौरान एक छात्रा के द्वारा डिजिटल कैमरा लेकर स्कूल में प्रवेश किया गया था।


छात्रा ने इसका वीडियो रिकाॅर्ड कर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया था। इसकी शिकायत जैसे ही महासमुंद डीईओ को लगी तो उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन के आधार पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

नीचे देखें निलंबित शिक्षक और भृत्य के नाम

1. गंगा प्रसाद पटेल, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. बिछिया विकासखण्ड बसना – केन्द्राध्यक्ष

2. अनिरूद्ध भोई, व्याख्याता, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी मा.वि. भंवरपुर- सहायक केन्द्राध्यक्ष

3. दिनेश कुमार दास, व्याख्याता, स्वा.आत्मा. उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिन्दी मा.वि. मंवरपुर – सहायक केन्द्राध्यक्ष

4. दुर्गाप्रसाद पटेल, सहायक शिक्षक एल.बी., स्वा. आत्मा. उ.अंग्रेजी/ हिन्दी मा.वि. भंवरपुर – पर्यवेक्षक

5. विजिया बुडेक, नियमित नृत्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी मा.वि. भंवरपुर।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *