सुकमा। तोंगपाल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेदा में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लड़की पक्ष के परिजनों ने युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। इसके बाद युवक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक ओडिशा का रहने वाला था। प्रेम प्रसंग को लेकर युवक और लड़की पक्ष के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही तोंगपाल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *