


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। सस्पेंड कांस्टेबल 112 में पदस्थ था। इस दौरान लापरवाही और लोगों से अमर्यादित आचरण के चलते सेन्ट्रल जोन डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।
जानिए पूरा मामला

दरअसल, 30 जून की रात 11 बजे सिटी सेंटर माॅल के पास सर्विस रोड पर कार और बाइक की टक्कर हो गई थी। घटना के बाद 112 को काॅल किया गया था। घटना के काफी देर बात 112 की टीम वहां पहुंची।
बताया जा रहा है कि 112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा नशे में था और मौके पर मौजूद पीड़ितों से अमर्यादित आचरण करने लगा, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद घटना को सेन्ट्रल जोन डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
जानिए जारी आदेश में क्या लिखा
”30 जून की रात करीब 11 बजे सिटी सेंटर माल के सामने सर्विस रोड पर कार एवं बाईक का एक्सीडेंट की सूचना पर डायल 112 में तैनात आरक्षक 1250 संदीप शर्मा द्वारा घटना स्थल पर विलंब से पहुंचने एवं घटना स्थल पर अमर्यादित आचरण के फलस्वरूप आरक्षक 1250 संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र रायपुर सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि मे नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।”

