कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख की वसूली करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवक ने पीड़िता को पहले अपने जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच चुपके से अश्लील वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से दो लाख की मांग की। रूपए मिलने के बाद भी पीड़िता को परेशान करता रहा।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, महिला थाना कवर्धा में धारा 64(2)(एम), 351(2), 351(3) बीएनएस के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी श्रवण यादव को गिरफ्तार किया। पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 में आरोपी से परिचय होने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने विवाह का झांसा देकर पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।


बाद में पीड़िता द्वारा अन्य व्यक्ति से विवाह कर लेने के बावजूद आरोपी मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर उसे परेशान करता रहा और संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा। इसी बीच 28 जून को आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर डिलीट करने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की।

पीड़िता द्वारा रुपये देने के बाद भी आरोपी ने वीडियो डिलीट नहीं किया और लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर थाने में शिकायत की गई।

आरोपी को भेजा गया जेल

पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना कवर्धा में अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के बयान के आधार पर पीड़िता से संबंधित वीडियो वाले मोबाइल फोन को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर 19 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *