
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन आरोपियों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपियों और मृतक के बीच में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 21 मई को थाना गंज को सूचना मिली थी कि डब्ल्यूआरएस अण्डरब्रीज के उपर वाॅल्टियर रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान विशाल बाघ उर्फ बिट्टू निवासी जागृति नगर के रूप में की गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी जांच में पता चला कि मृतक विशााल बाघ अंतिम बार देवेंद्र नगर निवासी कुणाल दीप के साथ देखा गया था। पुलिस ने कुणाल को तत्काल गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी कुणाल ने हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि हत्या से दो दिन पहले ही मृतक विशाल बाघ और उसके दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था।


विवाद वाले दिन विशाल अपने दोस्तों के साथ कुनाल को मारने के लिए उसके मोहल्ले पहुंचा था, लेकिन वो नहीं मिला। इधर, इसकी जानकारी जब कुनाल को मिली तो वो आक्रोशित हो गया और अपने दोस्त अरविन्द बाघ व नाबालिग के साथ विशाल बाघ के पास पहुंचा। विशाल से मारपीट करते हुए आरोपियों ने उसे WRS अण्डरब्रीज के उपर वाॅल्टियर रेलवे लाइन के पास लाया और चाकू मारकर फरार हो गए।
घटना के बाद खून से लथपथ हालत में विशाल वहीं गिर गया। मोहल्ले वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डाॅक्टरों ने युवक के मौत की पुष्टि की। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपियो का नाम
01. अरविन्द बाघ उर्फ आशी पिता फोटू बाघ उम्र 20 साल निवासी जागृति नगर वॉल्टियर गेट थाना खमतराई रायपुर।
02. कुणाल दीप पिता स्व. बिनोद दीप उम्र 19 साल निवासी काली नगर उत्कल थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
03. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।
