(जिला कार्यालय और सांसद निवास में मनाया गया 45 वाँ स्थापना दिवस)                                                       (बिचपुरिया का जन्म दिन भी मनाया गया)
भिलाई नगर (न्यूज़ टी 20)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला भिलाई में भारतीय जनता पार्टी 45 वे स्थापना दिवस मनाया गया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा के 45 वे स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सन् 1994 में भाजपा के दो सांसद हुआ करतें थे। अटल बिहारी वाजपेई जी प्रधानमंत्री पद पर छः साल रहे। उनके कार्यकाल में बहुत से कार्य हुए। हम सभी अपना छत्तीसगढ़ राज्य मिला। उनके अधुरे कार्यों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा कर रहे है। जब लालकृष्ण आडवानी जी ने मोदी जी से कहा कि मैं सदा आपका ऋणी रहूंगा। तब मोदी जी के आंखों में आंसू आ गए,उन्होंने कहा कि एक बेटा अपनी मां का कभी ऋणी नहीं हो सकता। मेरी मां है भाजपा हम अपनी मां का सदा ऋणी रहूंगा इसी संकल्प के साथ भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रिजेश बिचपुरिया का जन्म दिन मनाया गया। मंडल अध्यक्ष एस एन सिंह जो कि अधिक उम्र के होने के बाद भी संगठन के कार्य में लगे हुए हैं। उनका शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलावन साहूं ओ बी सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महेश वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विरेन्द्र साहू सत्यनारायण अग्रवाल योगेन्द्र सिंह तुलसी साहू निहारिका मिश्रा अमित मिश्रा भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह रश्मि सिंह निर्माला यादव प्रभुनाम मिश्रा शंकर लाल देवांगन विजय साहू प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

इस बार 400 पार
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग लोकसभा सांसद प्रत्याशी विजय बघेल  के निज निवास सेक्टर 5 भिलाई में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। सांसद विजय बघेल ने कहा कि 6 अप्रैल 1984 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। आज 45 वे वर्ष में पूरे देश ही नहीं विश्व में सबसे बड़ी कोई संगठन है तो वो है भाजपा। जिसके करोड़ों करोड़ों सदस्यों को मैं बधाई देता हूं। पहली बार दो सांसद 1994 में थे आज हमारे तीन सौ से अधिक सांसद हैं । भारतीय जनता पार्टी मोदी जी ने संकल्प के साथ भाजपा 370 और एन डी आई मिलाकर चार सौ पार तीसरी बार मोदी सरकार जो निरन्तर राष्ट्र सेवा देश हित जन हित में प
पूरी अपनी क्षमता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज हमारे बीच कांग्रेस की सेवा करने के बाद भाजपा में शामिल हुए विजय साहू जी हमारे साथ में हैं। जो भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा परिवार के सदस्य में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह गोपाल कृष्ण वर्मा विजय साहू विशाल दीपनायर गजानन बंछोर पोषण वर्माओम प्रकाश साहु राजेश सिंह राजेश चन्द्राकार खुबचंद वर्मा भागचंद जैन भानु प्रताप राय सुनील चौरसिया शिबू बद्री प्रसाद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed