भिलाई। हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश जी की 50वीं पुण्यतिथि वर्ष के अवसर पर उनकी अमर आवाज और सदाबहार गीतों को श्रद्धांजलि देने के लिए भव्य “याद-ए-मुकेश” श्रद्धांजलि संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, SRG भिलाई इस्पात संयंत्र एवं लाइफ केयर के संयुक्त तत्वावधान में यह विशेष संगीत संध्या गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित होगी।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन एवं विधायक राकेश पाण्डेय, विधायक रिकेश सेन तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है।

जिले के प्रसिद्ध गायक देंगे मुकेश जी के गीतों को स्वर

“याद-ए-मुकेश” की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि भिलाई-दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय एवं प्रतिभावान गायक मुकेश जी के अमर गीतों को अपनी आवाज में प्रस्तुत कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देंगे।

कार्यक्रम में संदीप राजपूत, मोहम्मद रफीक, उमेश विश्वकर्मा, एंथोनी फ्रांसिस, रियाज अहमद, सजीव सुधाकरन,अनिल राउतकर, रमेश दत्त पाण्डेय, जाहिद अली, मुन्ना खान, कमाल अख्तर, श्रीनिवास, सीमा पटेल, ज्योति कश्यप, नीतू गोस्वामी, बीना सजीव,पीयूषा मनहरे एवं विभा दुबे सजीव सुधाकरन और बीना सजीव सहित जिले के जाने-माने गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इन कलाकारों द्वारा मुकेश जी के लोकप्रिय एवं सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे कला मंदिर में संगीतप्रेमियों को मुकेश जी की सुरीली यादों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का संगीत संयोजन यश यदु एवं उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। तबला सहित विभिन्न वाद्ययंत्रों के साथ सजीव संगीत संयोजन के लिए कलाकारों की विशेष टीम तैयारियों में जुटी हुई है। आयोजन को भव्य, गरिमामय एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

आयोजक बी. डी. निज़ामी ने बताया कि मुकेश जी की 50वीं पुण्यतिथि का यह अवसर संगीत जगत की महान विरासत को याद करने का अवसर है। वहीं कार्यक्रम के संयोजक कैलाश जैन बरमेचा ने कहा कि “याद-ए-मुकेश” के माध्यम से मुकेश जी के अमर गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और संगीतप्रेमियों को उनकी यादों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मुकेश जी की आवाज में दर्द, प्रेम, सादगी और भावनाओं का अद्भुत संगम था। यही कारण है कि उनके गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनकी 50वीं पुण्यतिथि वर्ष पर आयोजित यह श्रद्धांजलि संध्या निश्चित रूप से संगीतप्रेमियों के लिए एक यादगार शाम होगी।

आयोजकों ने दुर्ग-भिलाई एवं आसपास के समस्त संगीतप्रेमियों से अपील की है कि वे 27 अगस्त की शाम 7 बजे कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई पहुंचकर मुकेश जी की अमर आवाज को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके सदाबहार गीतों से सजी इस विशेष संगीत संध्या का आनंद लें।

आयोजक: बी. डी. निज़ामी

संयोजक: कैलाश जैन बरमेचा

संगीत संयोजन: यश यदु एवं टीम

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *