भिलाई/ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में 20.08.2026 दिन गुरुवार समय सुबह 10.00 बजे स्थान भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई में बाढ़ के कारणभुई रासायनिक दुर्घटना पर मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा।

यह मॉकड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। कृपया ध्यान दें कि यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।


नागरिकों के लिए निर्देश

अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की भी घबराहट से बचे। अफवाहों से बचे तथा दूसरों को सही जानकारी प्रदान करे।
आप सभी से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण मॉकड्रिल में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। आपका सहयोग इस मॉकड्रिल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *