बेलौदी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 बड़ी घोषणाएं

बालोद [News T20] : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बालोद जिला के ग्राम बेलौदी में 10 बड़ी घोषणाएं की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने सबसे पहले किसानों की आय बढ़ाने पर कार्य किया, किसानो के कर्ज माफी की घोषणा की, कई बड़े फैसले लिए। कोरोना की विपदा भी झेली, फिर भी विकास कार्य को नहीं रुकने दिया। लोगो को रोजगार देने के लिए मनरेगा के कार्य, वनोपज खरीदी जैसे कार्य चलते रहे। कोरोना काल में भी अन्नदाता से किया वादा निभाते रहे, जिसके कारण राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लोगों को मिलता रहा। आज किसानों से बातचीत की, लगा कि उनके जीवन में पहले की अपेक्षा  कितनी खुशहाली आई है। खेती का रकबा भी बढ़ा, खेती में लोग लौट आये हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम बेलौदी में 10 घोषणाएं की गई –

  1. ग्राम बेलौदी से सतमरा, सतमरा से अरमरीकला तक और ग्राम सतमरा से डांडेसरा मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी।
  2. ग्राम बेलौदी माईनर सिंचाई जलाशय का गहरीकरण एवं सफ़ाई करवाएंगे।
  3. गुण्डरदेही में पुलिस के सब डिविजनल ऑफिसर एसडीओपी ( SDOP ) का पद बनाकर पोस्टिंग की जाएगी तथा ग्राम हल्दी में नई पुलिस चौकी का निर्माण किया जायेगा।
  4. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा एवं गुंडरदेही हेतु नवीन भवन का निर्माण किया जाएगा।
  5. नगर पंचायत अर्जुंदा में प्रतीक्षा बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।
  6. ग्राम भाठागांव में संचालित नेहरू उच्चतर माध्यमिक शाला और ग्राम पैरी में संचालित श्रीराम विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला को सरकारी स्कूल का दर्जा दिया जाएगा।
  7. गुंडरदेही विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य गांवों में देवगुड़ी निर्माण हेतु 50 लाख रुपए की राशि प्रदान किए जाएंगे।
  8. जिला सहकारी केंद्रीय ग्रामीण बैंक का ATM गांव भाठागांव, हल्दी, कुरदी एवं मोदीपाट में खोला जाएगा।
  9. मुख्यमंत्री ने ग्राम भाठागांव से रनचिरई और रनचिरई से जामगांव तक सड़क मरम्मत कराने घोषणा की।
  10. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रारंभ करने की घोषणा की।
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *