Chhattisgarh के Latest Samachar, viral news Hindi / हिंदी में NewstT20 प्रकाशन करता हैं। Chhattisgarh की सच्ची news की जानकारी के लिये newsT20 को Follow करें
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के सैदा-घुरू रोड में 38 वर्षीय युवक की लाश मिली है। युवक के शरीर में चोट के निशान हैं। इसके अलावा शव पानी में भी डूबा हुआ था। उसके पास मिले आधार कार्ड से मरने वाले की पहचान की गई। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह में रहने वाले सैयद कमाल रोजी मजदूरी करते थे। रविवार की सुबह वे काम पर निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। सोमवार की सुबह लोगों ने सकरी क्षेत्र के सैदा-घुरू रोड में युवक की लाश देखी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने युवक को पहचानने से इंकार कर दिया। मृतक के कपड़े की तलाशी में आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर उनकी पहचान सैयद कमाल के रूप में की गई। पहचान के बाद इसकी जानकारी मृतक के स्वजन को दी गई। इस पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। शव पानी में डूबा हुआ था। इसके अलावा चोट के भी निशान है। इससे पुलिस हत्या की आशंका व्यक्त कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
किसी को लंबे बाल रखने का शौक होता है, तो कोई अपनी दाढ़ी को अलग अंदाज में रखता है. लेकिन सिंधोरा काशी के रहने वाले राका का शौक सबसे अलग है. उनकी मूंछें करीब डेढ़ मीटर लंबी हैं और उन्होंने…
सुकमा। जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और मनमानी बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति न लाने, कार्यों की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस बार का राज्योत्सव सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की थीम पर होगा. आयोजन में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी, वहीं जनता की मांग पर बाहर से भी तीन…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बंगुरसिया का है, जहां मुख्य सड़क के किनारे लगे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये से अधिक के कथित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसियों ने मामले में 20 आरोपियों और 22 फर्म-कंपनियों के…