भिलाई नगर [न्यूज़ टी 20] । 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 05 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह,

शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए।

इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने अनुभव को साझा करते हुए सभी को एकजुट होकर कोरोना काल से निपटने के लिए प्रेरित किए।

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है

जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए और सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने।

उपायुक्त रमाकांत साहू ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन्होंने निगम प्रशासन को मजबूत स्तंभ करने में अपनी सेवाएं दी है।

अधीक्षण अभियंता बी.के. देवांगन ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कहा कि सेवानिवृत्त के बाद किसी भी जरूरत पर आप बेझिझक निगम परिवार से मदद ले सकते है,

सेवानिवृत्त के बाद भी निगम परिवार का हिस्सा है, विभिन्न उपलब्धियों में आप लोगों की भूमिका रही है।

सभागार में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में गैंदसिंह ताम्रकार पिता माधो साव अधीक्षण अभियंता संचालक, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास इन्द्रावती भवन अटल नगर रायपुर,

 जवाहर चन्द्राकर पिता हेमलाल सहा. राज. निरीक्षक जोन 02, ठाकुर राम पिता  रामेश्वर माली उद्यान विभाग, प्रकाश बोरकर पिता  केशव राव बोरकर सहायक मिस्त्री जोन 04 एवं कन्हैया पिता  खड्डू सफाई

कामगार जोन 01 को जो कि साडा कार्यकाल से निगम में सेवा प्रदान कर रहे थे आज उनको प्रतीक चिन्ह देकर भेंट कर बिदाई दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अभियंता टीके रणदीवे, संजय शर्मा, सुनील दुबे, अर्पित बंजारे, बसंत साहू,

संजय बागड़े, अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, स्टेनो पुरूषोत्तम साहू, स्थापना विभाग से तुलसीवृंदा देवांगन, अजय शुक्ला, संजय शर्मा, शरद दुबे, कर्मचारी संघ के सदस्य एवं निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *