रायगढ़ से श्याम भोजवानी

रायगढ़-नए राष्ट्रपति चुनाव के लिए आगामी 18 जुलाई को मतदान होना है वहीं मतगणना 21 जुलाई को होनी है।महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।


भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(NDA)ने इस बार होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।मूलतः ओड़िसा प्रांत की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन हमेशा संघर्षों से भरा रहा है।

जैसे ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 21 जून की देर शाम राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशी के रूप में द्रौपदी मुर्मू की घोषणा की तो जिले में निवासरत भाजपा महिला नेत्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

पूर्व विधायक संसदीय सचिव सुनीति राठिया ने इस विषय पर कहा कि देश की राजनीति में पहली बार झारखंड में आदिवासी महिला राज्यपाल रही द्रोपदी मुर्मू को जनतांत्रिक गठबंधन सरकार द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाये जाने की,

केंद्रीय निर्णय सरहानीय है इससे महिला सशक्तिकरण के साथ प्रेरित होंगी भारत की महिला साथ ही श्रीमती राठिया ने श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हमेशा ही महिलाओं के सम्मान के साथ महिलाओं के विकास

के लिए कई सारी योजनाए निरन्तर चला रही है और महिलाओं को हर क्षेत्र में स्थान देकर विकास की नई आयाम स्थापित करने मैं मददगार साबित हुई है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो ने कहा कि

आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मैं उन्हें अपनी शुभकामनाए प्रेषित करती हूं,इस संवैधानिक पद हेतु पार्टी ने आपको चुना इससे यह स्पष्ठ है कि आप इस पद के लिए सर्वथा उपयुक्त है।

मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि आप इस पद पर आसीन होंगी और राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व लगा देंगी। जिला भाजपा की उपाध्यक्ष श्रीमती शांता साय ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी एवं इ

नके सहयोगी दलों का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद हेतु एक आदिवासी महिला का चयन किया है,एक आदिवासी होने के नाते पार्टी के इस फैसले ने हम सभी आदिवासी महिलाओं का सर फक्र से ऊंचा किया है।

अगर द्रौपदी मुर्मू जी यह चुनाव जीत जाती है तो देश के सर्वोच्च पद पर पहुँचने वाली पहली आदिवासी होंगी। भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री श्रीमती लीनव राठिया ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है

कि यह निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय साबित होगा।शिक्षक पद के साथ ही इन्हें झारखंड राज्य में राज्यपाल बनने का भी सौभाग्य मिला है जो इनकी काबिलियत को दर्शाता है।

भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रजनी राठिया ने कहा की बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में इस चुनाव के प्रत्याशी के लिए 20 नामों की चर्चा की गई अंततः द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति बनी,

जो इनकी योग्यता एवं कार्यकुशलता की परिचायक है।मुझे पूर्ण विश्वाश है कि हमारी आदिवासी बहन आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीतकर रायसीना हिल की सीढ़ियां चढ़ेंगी एवं राष्ट्रसेवा में अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करेंगी।

तमनार क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा राठिया ने कहा कि एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होते देखना हम सभी आदिवासी वर्गों के साथ ही सभी वर्गों की महिलाओं के लिए गर्व की बात है,

द्रौपदी मुर्मू जी को एनडीए द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई. श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी.

यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार आदिवासी समाज की बेटी को देश के सर्वोच्च पद का प्रत्याशी बनाया गया है।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रोहणी राठिया ने कहा कि परिवार में आए इतनी बड़ी विपदा के बाद भी पारिवारिक जवाबदारियों को निभाते हुए राजनीति के माध्यम से देश की सेवा करती रही,

यह उनके संघर्षो की कहानी बयां करती है।राष्ट्रपति के रूप में एक सशक्त आदिवासी महिला का चयन निश्चित ही आजाद भारत के इतिहास में अपने आप मे एक बड़ा पड़ाव साबित होगा।

मैं उनकी जीत की कामना करती हूं।अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री एव गेरवानी सरपंच श्रीमती चमेली सिदार ने कहा कि जब से आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है

तभी से आदिवासी समाज मे हर्ष व्याप्त है।कई सरकारें आई और आदिवासियों के हक एव अधिकारों की बात कही परन्तु आदिवासी हितों का ध्यान एव उनके विकास के बारे में सोचने वाली यह प्रथम सरकार है।

महाभारत की द्रौपदी ने तो धर्म की स्थापना के लिए संघर्ष किया परंतु हमारी द्रौपदी तो असल जीवन में संघर्ष की प्रतिमूर्ति है। इसमें कोई संदेह नहीं कि इनके नेतृत्व में राष्ट्र अपने वैभव के चरम तक पहुचेगी।

महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच लोकेश्वरी सिदार ने कहा कि यह सिर्फ हमारी राजनैतिक पार्टी भाजपा में ही संभव है जहाँ जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का भी सम्मान होता है।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह साबित कर दिया

कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए दृनसंकल्पित है।द्रौपदी मुर्मू जैसे धरातल की नेता को आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए सामने लाना हर भारतीय नारी के लिए गौरव की बात है।

मै हमारे सहयोगी दलों का मेरी पार्टी की आभारी हूँ जिन्होंने इस निर्णय पर अपनी सहमति बनाई।मुझे पूर्व विश्वास है कि आदिवासी बहन को देश के सर्वोच्च पद पर कार्य करने का जरूर अवसर मिलेगा।

राजपुर मंडल महामंत्री श्रीमती स्नेहलता सिदार ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति वर्ग से महिला या पुरुष दोनों ही दृष्टि से ,

आजादी के बाद भारत की पहली अनुसूचित जनजाति वर्ग की राष्ट्रपति होंगी।यह हर आदिवासी के लिए फक्र की बात है,समाज सेवा का लंबा अनुभव,प्रशासनिक उच्च पद की मर्यादा,

निर्विवाद राज्यपाल का कार्यकाल इनकी श्रेष्ठता को दर्शाता है।हम सभी आपके उज्ज्वल।राजनैतिक भविष्य को।लेकर आशान्वित है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed