रायगढ़ से श्याम भोजवानी

भिलाई [न्यूज़ टी 20] रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई के क्रम में कल दिनांक 06.07.2022 को खरसिया क्षेत्र में एक महिला एवं एक पुरूष से अवैध बिक्री के लिये रखा शराब जप्त कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।


जानकारी के अनुसार खरसिया थाना के उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर हमराह स्टाफ के साथ ग्राम बसनाझर में अहिल्या बाई बैरागी के घर शराब रेड कार्रवाई किया गया है । पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीमती अहिल्या बाई बैरागी घर पर अवैध रूप से शराब बेच रही है ।

रेड कार्रवाई में आरोपिया के पास से अवैध बिक्री के लिये रखा हुआ 34 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुआ है । आरोपिया अहिल्या बाई बैरागी पति रामदास बैरागी उम्र 42 वर्ष निवासी बसनाझर पर थाना खरसिया में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

कार्रवाई में एसआई अमिताभ खांडेकर के साथ प्रधान आरक्षक लक्ष्मी राठौर, सरोजनी राठौर, आरक्षक योगेन्द्र सिदार, मनोज कुमार निराला शामिल थे । वहीं चौकी खरसिया प्रभारी उप निरीक्षक नंद कुमार गौतम के हमराह आरक्षक कीर्ति सिदार और साविल कुमार चन्द्रा द्वारा कल शाम पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर सूचना पुरानीबस्ती खरसिया के तिहारू निषाद के घर शराब रेड कार्रवाई किया गया ।

आरोपी तिहारू राम निषाद पिता स्व छेदीलाल निषाद उम्र 48 साल साकिन वार्ड नं 06 पुरानीबस्ती खरसिया के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब कीमती 2400 रूपये का जप्त किया गया है । आरोपी घर पर अवैध बिक्री के लिये शराब रखा हुआ था, आरोपी के कृत्य धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

इसी क्रम में डोंगरीपाली पुलिस द्वारा भी आज दिनांक 07.07.2022 को अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी डोंगरीपाली उप निरीक्षक ए.के. बेक द्वारा मुखबिर सूचना पर पेट्रोलिंग दौरान कांलाखुंटा तिराहा मेन रोड स्कूल पास शराब रेड कार्यवाही कर

आरोपी ठण्डा राम सारथी पिता स्व. शत्रुघन सारथी उम्र 45 वर्ष साकिन कालाखूटा मेन बस्ती थाना डोंगरीपाली जिला रायगढ को मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 13 जी 5362 में अवैध बिक्री के लिये शराब परिवहन करते पकड़ा गया है । आरोपी से 06 लीटर महुआ शराब का एवं उसकी मोटर सायकल जप्त कर आरोपी पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed