दुर्ग। दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाइंड मोड़ ने दो युवकों की जान ले ली। तेज रफ्तार बाइक कल रात को सामने से आ रही ट्रक में जा घुसी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। दुर्घटना जन्म क्षेत्र बन चुके इस स्थान पर अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

अंडा थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव के मुताबिक अंडा थाने से लगभग 6 किलोमीटर दूर गुंडरदेही थाना क्षेत्र के सिरसिदा गांव जिला बालोद निवासी दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। केवल पटेल पिता दूजराम पटेल (23 साल) और परमानंद ठाकुर पिता मयाराम ठाकुर (25 साल) 29 जनवरी को बाइक सीजी 24 एन 9186 से अंडा आए थे।

वो लोग जसगीत का कार्यक्रम देख कर रात 9 बजे अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे अंडा थाने से एक किलो मीटर दूर अंडा इतवारी बाजार मोड़ के पास पहुंचे अंधे मोड़ में उनकी बाइक ट्रक CG 07 BL 7931 जा टकराई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस से घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। अंडा पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना स्थल पर मौजूद अंडा पुलिस।

शराब के नशे में थे दोनों युवक, बाइक थी रफ्तार में

अंडा पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवकों ने अंडा शराब भट्ठी से शराब खरीदी और फिर पार्टी किया। इसके बाद दोनों बाइक में घर जाने के लिए निकले थे। बाकी की रफ्तार काफी तेज थी मोड़ में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसी रफ्तार में वो लोग ट्रक से जा भिड़े। ट्रक की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। दोनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। सिर और शरीर में गहरी चोट आने से उनकी मौत हुई है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *