नवादा ( बिहार ) [ News T20 ] | कर्ज से परेशान एक परिवार के छह लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में पांच की मौत हो गई है। मृतकों में पति पत्नी और तीन बच्चे शामिल है। वहीं एक बेटी गंभीर है, जिसका उपचार जारी है। घटना बुधवार की देर रात बिहार के नवादा नगर थाना क्षेत्र न्यू एरिया मोहल्ले की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (आज सुबह) केदार लाल गुप्ता, पत्नी अनिता कुमारी और उसके तीन बच्चे प्रिंस, शबनम, गुड़िया का शव शहर के एक मजार के पास मिला।

वहीं एक बच्ची साक्षी गंभीर हालत में मिली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां पर उसका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक सभी ने जहर खाकर खुदकुशी की। बताया जा रहा है कि केदार लाल गुप्ता की विजय बाजार में फल की दुकान चलाते थे।

केदार पर काफी ज्यादा कर्ज था और इसी कर्ज के चलते उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही थी। मजार के पास केदार बेहोश हालात में मिला तो उससे इस संबंध में पूछा गया, उसने बताया कि उस पर 10 से 12 लाख रुपए कर्ज थे। वो परेशान था और परिवार भी काफी परेशान था। लेनदार आये दिन उन्हें रुपए के लिए परेशान करते रहते थे। इसी वजह से सभी ने मिलकर मजार के पास जहर खा लिया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। साथ ही कर्ज के लिए परेशान कर रहे लोगों से भी पूछताछ जारी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *