भिलाई (newst 20)। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हार चुके पूर्व छाया कांग्रेस विधायक जो कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मी भी हैं, अशोक डोंगरे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि आरोपी रिसाली निवासी डोंगरे को ठगी के एक मामले में महाराष्ट्र पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। कोतवाली भिलाई के टीआई राजेश साहू ने बताया कि अशोक डोंगरे पर ठगी का आरोप है, जिसे पकड़ने महाराष्ट्र की पुलिस थाने पहुची थी जिसे पुलिस बल उपलब्ध कराया गया।

विदित हो कि अशोक डोंगरे के ऊपर एनजीओ के माध्यम से ठगी करने का आरोप है। महाराष्ट्र पुलिस के आने की जानकारी लगने के बाद अशोक अपने रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था , जिसे भिलाई नगर पुलिस के साथ महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। अशोक डोंगरे पांच साल पहले भिलाई तीन में निवास करता था। फिलहाल वो रुआबांधा क्षेत्र में रह रहा है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *