भिलाई [न्यूज़ टी 20] हरियाणा के जींद शहर में एक बार फिर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां के भटनागर कालोनी में स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालकिन सहित तीन महिलाओं व एक दलाल को मौके से पकड़ा है।

पुलिस ने चारों के खिलाफ देह व्यापार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि भटनागर कालोनी निवासी मूर्ति अपने घर में देह व्यापार का धंधा करवाती है। इसके चलते आसपास के लोग भी परेशान हो रहे हैं।

सोमवार को भी उसके मकान पर महिलाओं को लाया हुआ है। इस पर छापामार टीम का गठन किया गया। पुलिसकर्मी को सादे कपड़ों में फर्जी ग्राहक बनाकर महिला के मकान के पास भेजा गया। जहां पर एक व्यक्ति मिला, जो फर्जी ग्राहक को महिला के घर में ले गया। जहां पर दो अन्य और महिलाएं मौजूद थी।

रेट तय होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस टीम मकान में घुस गई और मकान मालकिन के साथ साथ देह व्यापार के लिए बुलाई गई दो महिलाओं व दलाली कर रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि यह देह व्यापार का धंधा पिछले डेढ़ साल से चल रहा था।

आवारा किस्म के लोगों की आवाजाही के चलते आसपास के लोग भी परेशान हो चुके थे। शहर थाना पुलिस ने पकड़ी गई मकान मालकिन मूर्ति, दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ देह व्यापार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *