रायगढ़ / विधानसभा लैलूंगा ,धरमजयगढ एवं रायगढ़ की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आहूत की गई,बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहे।सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुई बैठक देर शाम तक चली जहां कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का मूलमंत्र दिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को सुना गया एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी मिला।

प्रातः 11 बजे से लैलूंगा विधानसभा की बैठक आहूत की गई जिसमे विधानसभा के सभी मंडलों के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी मंडलों से आए कार्यकर्ताओं का परिचय लिया एवं उनसे उनके दायित्व की समीक्षा की। बैठक में कार्यकर्ताओं को बोलने का पर्याप्त अवसर मिला जिनसे कार्यकर्ता काफी उत्साहित रहे। सभी मंडल अध्यक्षों से उनके मंडलों में हुए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी तीन माह की कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

अजय जम्वाल जी ने अपने उद्बोधन में रामायण के पवित्र प्रसंग से शुरुवात की जिसमे जामवंत जी ने समुद्र पार करने के लिए हनुमान जी को उनकी शक्ति का स्मरण कराया था ठीक उसी तरह आज मैं आप लोगों को आपकी कार्य करने की शक्ति को स्मरण कराने आया हूं आप श्रेष्ठ कार्यकर्ता हैं और अपनी श्रेष्ठता से आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूर्णरूपेण सक्षम है।

मूलतः हिमाचल प्रदेश के निवासी अजय जामवाल ने विद्यार्थी परिषद में बड़े लंबे समय तक कार्य किया है। जम्मू कश्मीर ,अरुणाचल प्रदेश,पंजाब,चंडीगढ़ व नार्थ इष्ट के सभी राज्यों में संगठन महामंत्री के रूप कार्य करने करने वाले ऐसे नेता है जिनके बारे में यह लोकोक्ति है की ये जहां भी जाते है वहां सरकार भाजपा की बनती है।

अभी मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में कार्य करने वाले जम्वाल जी ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की दृष्टि से कार्य करने के लिए विभिन्न विषयों में मार्गदर्शन दिया। लैलूंगा विधानसभा के बाद धरमजयगढ़ व रायगढ़ विधानसभा की बैठक हुई जिसमें सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी भारत की जनता की पार्टी हैं इसीलिए हम सभी कार्यक्रताओं को समाज के बीच जाकर उनकी बेहतरी के लिए कार्य करना पड़ेगा।

बूथ स्तर पर जाकर अपने अपने बूथों को मजबूत करने की दिशा में आज से ही कार्यकर्ताओं को लगने का निवेदन करते हुए महामंत्री जी ने कहा कि राज्य के समुचित विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने हमारा प्रथम कर्तव्य होना चाहिए।केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाकर अंतिम व्यक्ति तक विकास को सुनिश्चित करना है।

देश के यशश्वी प्रधानमंत्री के कार्यों से आज विश्व पटल पर भारत माता का गौरव बढ़ा है जो हम हर भारतीय के लिए फक्र की बात है।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनके उनके विधानसभा जितनें के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव पूछे गए।अपने नेता को अपने बीच पाकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित रहे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *