JAIPUR( newst220)। जयपुर में शादी का झांसा देकर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। परिचित युवक ने धोखा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। प्यार में फांसकर उसके नाम से लिए लोन के रुपए भी हड़प लिए।

झोटवाड़ा थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO घनश्याम सिंह कर रहे है। पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कई साल पहले उसकी पति की मौत हो चुकी है। परिचित होने के कारण आरोपी पर्वत सिंह का उसके घर आना-जाना था।

पति की मौत के बाद आरोपी ने बातचीत के दौरान उसे प्यार में फांस लिया। शादी करने का वादा कर आरोपी पर्वत सिंह ने उसके साथ रेप किया। शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

रिलेशनशिप के दौरान विश्वास में लेकर पर्वत सिंह ने उसे लोन भी दिलवाया। धोखाधड़ी कर लोन की रकम उससे हड़प ली। शादी नहीं करने और रुपए नहीं लौटने पर पीड़िता को धोखे का पता चला। पीड़िता ने सोमवार शाम झोटवाड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *