प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाएं।

पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुमकामनाएं –

सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली प्रकाश और खुशी से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी दिवाली की बधाई –

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख- समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।’

गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने दी दिवाली की शुभकामनाएं –

गृह मंत्री अमित शाह ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, ‘समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए।’ वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर कहा, ‘दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली!’

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *