पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। मंगलवार को अडियाला जेल प्रशासन ने उनकी बहन उज्मा खान को अंदर बुलाया, जिसके बाद जेल के बाहर माहौल और गर्म हो गया। इमरान की दूसरी बहनें भी सुबह से जेल के बाहर मौजूद थीं, लेकिन प्रशासन ने समर्थकों को लगभग एक किलोमीटर दूर ही रोक दिया।

अडियाला जेल के बाहर हाई अलर्ट, बहन उज्मा को अंदर बुलाया गया

इमरान खान की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के बीच उनकी बहन उज्मा को मुलाकात की इजाजत मिल गई।

  • जेल के बाहर भारी विरोध और प्रदर्शन

  • इमरान समर्थकों को जेल के पास आने की अनुमति नहीं

  • बहनों को सुबह 11:30 बजे से इंतजार करना पड़ा

प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए जेल के बाहर अफरा-तफरी रोकने की कोशिश की, लेकिन हालात तेजी से बिगड़ते गए।

रावलपिंडी छावनी में तब्दील – रास्ते बंद, भारी फोर्स तैनात

जनरल आसिम मुनीर की सेना और शहबाज शरीफ सरकार ने रावलपिंडी को पूरी तरह हाई सिक्योरिटी ज़ोन बना दिया है।

सुरक्षा के बड़े कदम:

  • अडियाला जेल की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद

  • हर सड़क पर कंटेनर और ट्रक खड़े कर बैरिकेडिंग

  • धारा 144 लागू

  • Shoot at Sight’ का आदेश

  • PTI समर्थकों की सख्त तलाशी

इसके बावजूद हजारों समर्थक अडियाला जेल पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे।

Islamabad High Court के बाहर भी जमकर नारेबाजी

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे।
समर्थक लगातार नारे लगा रहे थे:

“इमरान खान को रिहा करो!”
“हम लेकर रहेंगे आज़ादी!”

प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की, लाठीचार्ज और एक-दूसरे को घसीटने की घटनाएं भी सामने आईं। महिलाओं और युवाओं के साथ मारपीट का भी आरोप लगा है।

पूरे पाकिस्तान से रावलपिंडी पहुंच रहे हैं समर्थक

सरकार की सख़्ती के बावजूद इमरान खान के समर्थक देशभर से रावलपिंडी के लिए निकल पड़े।

इन शहरों से भारी भीड़:

  • कराची

  • क्वेटा

  • पेशावर

  • फैसलाबाद

महिलाओं की संख्या भी काफी ज़्यादा देखी जा रही है।

एक महिला समर्थक बोली—
“इमरान खान को एक महीने से परिवार से नहीं मिलने दिया जा रहा। ये अन्याय है। हमारा फर्ज है कि उनकी बहनों के साथ खड़े हों।”

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *