
Gold-Silver Price Today 24 April 2025: मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने ने ₹1 लाख का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रचा था, लेकिन इसके बाद से बाजार में करेक्शन देखने को मिल रहा है। 24 अप्रैल 2025, गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में गिरावट आई है। वहीं चांदी भी ₹1 लाख के ऊपर ट्रेड कर रही है, लेकिन उसमें भी मामूली गिरावट देखने को मिली है।
आज का सोना रेट

गुरुवार को 22 कैरेट सोना ₹90,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है जबकि 24 कैरेट गोल्ड ₹98,200 प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। इस गिरावट से ग्राहकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।
दिल्ली और मुंबई समेत इन शहरों में आज का सोने का रेट
शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
- दिल्ली 90,200 98,340
- मुंबई 90,050 98,240
- चेन्नई 90,050 98,240
- कोलकाता 90,050 98,240
- जयपुर 90,200 98,340
- नोएडा 90,200 98,340
- गाजियाबाद 90,200 98,340
- लखनऊ 90,200 98,340
- बंगलुरु 90,050 98,240
- पटना 90,050 98,240
चांदी के रेट में भी गिरावट
गुरुवार 24 अप्रैल को चांदी का भाव ₹1,00,900 प्रति किलो दर्ज किया गया। पिछले दिन के मुकाबले इसमें ₹200 की कमी आई है। हालांकि, यह अब भी ₹1 लाख के पार बनी हुई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के कारण सोने की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। यदि वैश्विक हालात सामान्य रहे तो सोने की कीमतें अगले 6 महीनों में ₹75,000 तक गिर सकती हैं। वहीं, अगर टकराव और बढ़ा, तो सोने का रेट ₹1,38,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
