कोंडागांव: जिले में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। युवक ओडिशा से बाइक के जरिए करीब 29 किलो गांजा लेकर छत्तीसगढ़ आया था। जहां कोंडागांव जिले में पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, फरसगांव लाके में पुलिस नाकेबंदी कर आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक ओडिशा से कोंडागांव पहुंचा था। फरसगांव के जिस जगह पुलिस ने नाकेबंदी की वहां उसे रुकवाया गया। युवक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम अभिषेक रॉय बताया। जो ओडिशा के नवरंगपुर जिले का रहने वाला है।

जिसके बाद जवानों ने उसके पास रखे बैग की तलाशी ली। जिसमें से पुलिस ने 29 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि, ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा था जिसे छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *