CM bhupesh baghel

भिलाई[ न्यूज़ टी 20] रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 पर अगस्त प्रदेशवासियों, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री  भूपेश  बघेल ने भारतीय  हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को भी याद किया।

उन्होंने कहा हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं । जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक और मददगार करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *