



बिलासपुर। 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश दिया है। जस्टिस पीपी साहू की बेंच ने मामले की सुनवाई के बाद यह निर्देश दिया।
जानकारी के मुताबिक, शोएब ढेबर के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाना में 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। इस मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी के फरार रहने की जानकारी भी सामने आई थी।
मामले में हाईकोर्ट का रुख सामने आने के बाद अब शोएब ढेबर की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति बदल गई है। अदालत ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हालांकि, इस आदेश के बाद मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

