सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मासूम छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना केशवनगर इलाके की है।

मिली जानकारी के अनुसार, रिद्धिमा कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल बिश्रामपुर की छात्रा थी। वह अपने पिता के साथ स्कूल में आयोजित पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान केशवनगर इलाके में गिट्टी की ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर ही मौत हो गई।


ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक द्वारा ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। सड़क पर दौड़ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हादसे के संबंध में आगे की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़कों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *