Chhattisgarh के Latest Samachar, viral news Hindi / हिंदी में NewstT20 प्रकाशन करता हैं। Chhattisgarh की सच्ची news की जानकारी के लिये newsT20 को Follow करें
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के सैदा-घुरू रोड में 38 वर्षीय युवक की लाश मिली है। युवक के शरीर में चोट के निशान हैं। इसके अलावा शव पानी में भी डूबा हुआ था। उसके पास मिले आधार कार्ड से मरने वाले की पहचान की गई। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह में रहने वाले सैयद कमाल रोजी मजदूरी करते थे। रविवार की सुबह वे काम पर निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। सोमवार की सुबह लोगों ने सकरी क्षेत्र के सैदा-घुरू रोड में युवक की लाश देखी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने युवक को पहचानने से इंकार कर दिया। मृतक के कपड़े की तलाशी में आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर उनकी पहचान सैयद कमाल के रूप में की गई। पहचान के बाद इसकी जानकारी मृतक के स्वजन को दी गई। इस पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। शव पानी में डूबा हुआ था। इसके अलावा चोट के भी निशान है। इससे पुलिस हत्या की आशंका व्यक्त कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
Dubai Fact: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) आज दुबई की पहचान बन चुकी है. करीब 828 मीटर ऊंचा यह टावर न सिर्फ इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है, बल्कि दुबई की तरक्की और प्रतीक भी माना जाता है.…
रायपुर – प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और उपभोक्ताओं तक उसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा सतत निगरानी और समीक्षा की जा रही है। खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने खाद्य संचालक तथा सार्वजनिक…
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शकों में इसकी रिलीज का इंतजार और भी तेज हो गया है, जो अब…
रायपुर – शासकीय दायित्वों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में बलरामपुर जिले में एक प्रधानपाठक सहित दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक प्रधानपाठक पर ड्यूटी के दौरान स्कूल छोड़कर गांव में शराब पीते घूमने का…
घटना का पूरा मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित रामकृष्ण केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन युवकों की दम घुटने से मौत हो…