भिलाई [न्यूज़ टी 20] ग्वालियर में एक महिला से तीन साल तक गैंगरेप का रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। महिला का पति, दो देवर और एक अन्य रिश्तेदार हर दूसरी रात उसके साथ रेप करते थे। महिला के पति ने अननेचुरल सेक्स भी किया।

बदनामी के डर से पीड़िता इतने समय तक खामोश रही। महिला ने हिम्मत जुटाकर जब आपबीती पुलिस को सुनाई तो वह भी हैरान हो गए। मामला गुब्बारा फाटक कोतवाली का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत दो देवर और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बहोड़ापुर की रहने वाले 26 साल की युवती का निकाह तीन साल पहले हुआ था। तीन माह बाद से ही उसका पति अननेचुरल सेक्स करने लगा। महिला ने जब विरोध किया, तो उसकी सास व देवर भी आ गए। उसे चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद उसके पति व दो देवर गलत काम करने लगे।

जब वह विरोध करती, तो मारपीट की जाती थी। बदनामी के डर से वह चुप रही, तो आरोपियों के हौसले बढ़ गए। अब तो हर दूसरी रात देवर तो कभी पति उसके साथ हरकत करते थे। यही नहीं पति ने अन्य रिश्तेदार से भी कई बार रेप करवाया।

बिना शिकायत किए थाने से लौटा लाए, फिर गैंगरेप

एक साल पहले महिला हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची थी। इसका पता चलते ही पति और देवर थाने जा पहुंचे। यहां से उसे गलत काम नहीं करने का वादा किया। इसके बाद महिला थाने के गेट से ही बगैर शिकायत किए वापस आ गई।

उसके बाद घर लाकर पति उसे किराए के कमरे में लेकर पहुंचा। यहां पर भी दोनों देवर और पति ने उसी रात नशे में धुत होकर गैंगरेप किया।

पति कहता था- वंश तो देवरों से ही बढ़ेगा

महिला ने विरोध किया, तो पति ने कहा कि देवरों से सबंध बनाओगी, तभी वंश बढ़ेगा। मंगलवार को महिला फिर से बहोड़ापुर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति, दोनों देवरों और अन्य के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

एएसपी सतेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *