भिलाई [न्यूज़ टी 20] उत्तर प्रदेश : प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने अपने माता पिता की हत्या कर दी। दिल दहला देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। हत्या करने वाली बेटी को दंपत्ति ने बेटी नहीं होने पर गोद लिया था उन्हें क्या पता था एक दिन यही बेटी उनका काल बनेगी। बहरहाल पुलिस ने इस केस में युवती व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात की है। मंगलवार सुबह कानपुर के बर्रा-2 यादव मार्केट में घर पर मुन्ना लाल उत्तम (61) और उनकी पत्नि राजदेवी (55)  के शव मिले। दोनों के शव अलग अलग कमरों में पड़े थे।

पुलिस जब पहुंची तो घर पर उनकी बेटी कोमल व बेटा अनूप मौजूद थे। मृतक दंपत्ति की बेटी ने पुलिस को बताया कि तीन नकाबपोशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस भी इसी एंगल पर जांच कर रही थी।

जांच में कुछ और ही निकला

जब पुलिस ने मामले के साक्ष्य जुटाना शुरू किया और दोनों भाई बहनों के बयान लिए तो पुलिस को युवती पर शक हुआ। दरअसल हत्या जहां हुई वह घर इतना बड़ा नहीं था कि किसी की चीख सुनाई न दे। इसके बाद पुलिस ने अलग अलग भाई बहनों के बयान लिए।

मृतक के पुत्र अनूप ने अपने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं जब कोमल से पूछताछ की गई तो उसकी बातों से पुलिस को शक हुआ। इसके बाद कोमल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

बेटी ने जो बताया सुनकर पुलिस भी हैरान

पुलिस के अनुसार आरोपी कोमल ने सोमवार की रात को अपने माता पिता व भाई को जूस में नशीली दवा मिलाकर दे दी थी। इससे तीने अपने अपने कमरे में बेहोश हो गए। इस दौरा उसने अपने प्रेमी को बुलाया और माता पिता का गला रेत दिया।

घटना के बाद उसका प्रेमी वहां भाग गया। इसके बाद आरोपी कोमल शोर मचाने लगी। शोर सुनकर घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा भाई आया तो उसने बताया कि तीन नकाबपोश आए और मां-पिता की हत्या कर भाग गए।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा था प्रेमी

पुलिस जब घटना की जांच कर रही थी तो उसने सीसी टीवी फुटेज भी जांचे। इस दौरान देखा गया कि देर रात एक युवक घर में घुस रहा है। दरवाजा खुलता है और वह बिना दस्तक दिए अंदर घुस जाता है। करीब डेढ़ घंटे बाद वह घर से बाहर आया। उस दौरान उसने अपना मुंह ढक रखा था।

इस दौरान उसके हाथ में एक बैग था। आरोपी के पकड़े जाने पर पता चला कि युवक उसका प्रेमी था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कोमल ने बताया कि उनके माता पिता उसके प्रेमी से शादी के खिलाफ थे। यही नहीं आरोपी कोमल की नजर अपने पिता की संपत्ति पर भी थी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *