भिलाई [न्यूज़ टी 20] अमेरिका के न्यूयॉर्क में मंगलवार सुबह 8.30 बजे व्यस्त समय में ब्रुकलिन सबवे मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी में 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई।

सूत्रों के मुताबिक, पांच लोगों को गोली लगी है। मौके से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। घटना के बाद सनसनी फैल गई। इस बीच, राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं। जांच एजेंसियों ने हमलावर का हुलिया जारी कर दिया है।

जिस ट्रेन में फायरिंग और धमाका हुआ, उसमें एक भारतीय महिला मीनाक्षी भी सफर कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हम लोग ट्रेन में फंस गए थे। हमें बताया गया कि गोलीबारी हो रही है। इसके बाद किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया गया।

हम लोगों को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना है। ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ थी। इसलिए हमें पता भी नहीं चला कि क्या हो रहा है। मीनाक्षी ने कहा कि हमारी ट्रेन को रोक लिया था इसलिए गोलियों की आवाज नहीं सुनाई दी।

ट्रेन में उद्घोषणा हो रहा थी कि कुछ धुआं जैसा है। हमें ये चीज नहीं पता चल रही थी कि किस चीज का धुआं है। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी सैम कार्कामो ने बताया कि मेरे मेट्रो का दरवाजा खुल गया। वहां धुआं और खून था और लोग चिल्ला रहे थे।

उन्होंने बताया कि जैसे ही दरवाज़ा खुला तो ट्रेन से धुएं का गुबार निकलना शुरू हो गया। वहीं, कोनराड अडेरेर ने कहा कि मैं ब्रुकलिन में 36वें स्ट्रीट स्टेशन की ओर जा रहा था, जब एक युवक जिसके पैरों से खून बह रहा था।

एक अन्य चश्मदीद क्लेयर ने कहा कि कितनी गोलियां चलाई गईं उसकी गिनती भी वो भूल गई थीं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने पहले ‘किसी तरह का सिलेंडर फेंका’, शुरुआत में ऐसा लगा कि वो एक सबवे का कर्मचारी है

क्योंकि उसने नारंगी रंग के कपड़े पहन रखे थे। एक चश्मदीद ने कहा- पहले हमने बम धमाके जैसी आवाज सुनी। इसके बाद फायरिंग होने लगी। लोगों ने वहां छिपने की जगह तलाशी, लेकिन कई फायरिंग की चपेट में आ गए।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में लोग रोज की तरह लोकल मेट्रो स्टेशन पर पहुंच रहे थे। मेट्रो स्टेशन पर एक ट्यूब एरिया है जहां से तीन अलग-अलग मार्गों के लिए मेट्रो ट्रेन चलती हैं।

सुबह अचानक धमाका और कुछ समय बाद गोलीबारी की आवाज आईं। इससे अफरातफरी मच गई। कुछ चश्मदीदों का कहना है कि एक शख्स निर्माण कार्य करने वाले की ड्रेस में थे।

उसने एक थैला ट्रेन के करीब फेंका। उसके हाथ में गन भी थी। चंद मिनट बाद धुआं कम हुआ तो कई लोग प्लेटफॉर्म पर गिरे दिखे। इनके शरीर से खून बह रहा था।

ट्रेन सेवाएं बंद

घटना के तुरंत बाद इस स्टेशन से सभी ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गईं। जो ट्रेन जहां थी उसे वहीं रोक दिया गया। न्यूयॉर्क पुलिस की कमांडो टीम ने स्टेशन को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

हालात पर भारत की नजर

न्यूयॉर्क में भारत का महावाणिज्य दूतावास ब्रुकलिन के एक मेट्रो स्टेशन पर हुई गोलीबारी की घटना की निगरानी कर रहा है। महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने बताया कि हम अधिकारियों के संपर्क में हैं।

बाद में वाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट भी किया जिसमें उसने कहा, ब्रुकलिन में आज भीषण गोलीबारी से बहुत परेशान हैं। हमारी प्रार्थनाएं एवं विचार घायलों के साथ हैं।

आतंकी घटना की तरह जांच नहीं: पुलिस

न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना की आतंकी घटना के तौर पर जांच नहीं की जा रही है। न्यूयॉर्क शहर की पुलिस आयुक्त कीचंत सीवेल ने कहा कि ब्रुकलिन मेट्रो में हुई गोलीबारी में कोई जान का खतरा नहीं है।

उन्होंने लोगों से घटना की तस्वीर या वीडियो साझा करने को कहा ताकि संदिग्ध को दबोचा जा सके।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *