
By Poornima
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने लंबे समय से एक ही जगह पर डेट पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है, प्रशासनिक कारणों से आज एक उपनिरीक्षक ,26 सहायक उप निरीक्षक ,12 प्रधान आरक्षक ,एवं 80 आरक्षको का आज तबादला आदेश जारी किया है इनमें 23 महिला आरक्षक भी शामिल है सभी स्थानांतरित लोगों को आदेशित किया गया है कि वह तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर अपनी आमद देवे।

