भिलाई [न्यूज़ टी 20] पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। 17 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही ताऊ का बेटा डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था।

पीड़िता गर्भवती हुई तो घटना का पता चला। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र 45 साल बताई जा रही है।

किसी को कुछ बताने पर वह पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने के अलावा उसके पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की बात करता था। फिलहाल न्यू अशोक नगर थाना पुलिस किशोरी की काउंसलिंग करवा रही है।

पुलिस उसके परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *