भिलाई [न्यूज़ टी 20] रेवाड़ी शहर में 10 से ज्यादा हमलावरों ने एक घर में घुसकर महिला और उसके देवर पर तेजधार हथियार से हमला किया। बीच बचाव में आए पति के साथ भी मारपीट की गई। हमले में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी महेश की पत्नी गीता रात साढ़े 9 बजे घर में थी। उस वक्त महेश पास में ही बैठे हुए थे। तभी उनके घर में 10 से ज्यादा हमलावर घुसे और लाठी-डंडों व तेजधार हथियार से हमला शुरू कर दिया।

हमले में गीता को हाथ पर गंभीर चोटें आई। इस बीच झगड़े की आवाज सुनकर पहुंचे महिला के देवर राजकुमार को भी गंभीर चोटें मारी गई। साथ ही महेश पर भी लाठी बरसाई गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना के बाद देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, महेश का अपने ही पड़ौस में किसी मकान को लेकर एक शख्स के साथ झगड़ा चला आ रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते पड़ोसी ने उन पर हमला कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अभी हमलावरों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *