भिलाई डेस्क (न्यूज़ टी 20 ) । एक दर्दनाक घटना के तहत इटली में मशहूर एक्ट्रेस की बेहरमी से हत्या कर दी गई।

26 साल की अभिनेत्री कैरल माल्टीज़ पर पहले हथौड़े से हमला किया गया। फिर उसके शरीर के कई टुकड़े काट दिए और बाद में शव के टुकड़े को बोरे में भरकर सड़क के किनारे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने एक्ट्रेस की हत्या करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी का नाम डेविड फोंटाना है। जिसकी उम्र 43 साल बताई जा रही है। इटली की जानी-मानी एडल्ट स्टार की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनके बॉयफ्रेंड डेविड फोंटाना को गिरफ्तार किया है। वह फूड ब्लॉगर है और एक्ट्रेस के पड़ोस में ही रहता था।

टेटू के जरिये हुई थी लैश की पहचान

पता चला है कि हत्या से कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। इस मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी टैटू के जरिए सुलझी है। फोंटाना ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने हथौड़े से पीट-पीटकर कैरोल की हत्या की। उसके बाद उनकी लाश को करीब एक महीने तक फ्रीजर में रखा। बाद में उसके टुकड़े टुकड़े कर फेंक दिए। उसने चेहरे को जला डाला था , ताकि शिनाख्त न हो सके। हाल ही में एक राहगीर ने नेल पॉलिश लगे क्षत-विक्षत एक हाथ को देखा था और उसी शख्स ने पुलिस को सूचना दी थी।

लेकिन चेहरा जले होने के कारण मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। लाश पर टैटू मिले थे। जिससे पहले मृतका की पहचान की गई और फिर पुलिस फोंटाना तक पहुँची।

कैरोल के शरीर पर 11 टैटू थे, जिसमें से 7 इस फोटो में दिख रहे थे। पुलिस ने मिलान किया तो उनके कई एक्स-रेटेड फ्लिक्स में वह टैटू दिखाई दे रहा था। जब मृतका की पहचान की पुष्टि हो गई तो फोंटाना का नाम सामने आया। वह उसे जानता है। लेकिन उसके लापता होने में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया।

पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। उसके घर की तलाशी ली, जहाँ एक बड़ा फ्रीजर मिला। उसी तरह के कचड़े की थैली मिली, जिसका इस्तेमाल कैरोल के शव के टुकड़ों को फेंकने के लिए किया गया था। इसके बाद पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया है।

आरोपी ने बताया कि सेक्स के बाद किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था और इसी गुस्से में उसके हाथों कैरोल का कत्ल हो गया। बहरहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है ।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *