भिलाई [न्यूज़ टी 20] पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए है। ईंधन की लगातार बढ़ रही कीमतों में गुरुवार को राहत मिली है। आज ईंधन की तेजी पर ब्रेक लग गया है और रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में डीजल सबसे महंगा यानी 107.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल का दाम सबसे ऊंचा यानी 122.93 रुपये प्रति लीटर है।


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। बुधवार को  80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

बता दें 17 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। महाराष्ट्र के परभणी में  123.47 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 106.04 रुपये में उपलब्ध है।

गुरुवार को मेट्रो शहरों में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में बिक रहा है,जबकि डीजल सबसे महंगा हैदराबाद में 105.49 रुपये लीटर है। 

मुंबई और ठाणे में पेट्रोल अब तक के उच्चतम स्तर पर

मुंबई और ठाणे में पेट्रोल अब तक के उच्चतम स्तर 120 रुपये को पार कर गया। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये, जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 104.77 रुपये हो गई है।

वहीं, ठाणे में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 120.65 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 104.90 रुपये है। इससे पहले, 3 नवंबर, 2021 को पेट्रोल की कीमत 115.85 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल की कीमत थी 106.62 रुपये प्रति लीटर।

पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट

शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर122.93105.34
मुंबई120.51104.77
भोपाल118.14101.16
जयपुर118.03100.92
रांची108.71102.02
पटना116.23101.06
चेन्नई110.85100.94
बेंगलुरु111.0994.79
कोलकाता115.1299.83
दिल्ली105.4196.67
आगरा105.0396.58
लखनऊ105.2596.83
अहमदाबाद105.0899.43
चंडीगढ़104.7490.83
पोर्ट ब्लेयर91.4585.83

17 दिन में पेट्रोल और डीजल 10-10 रुपये बढ़े

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं।

तब से 14वीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। चुनाव बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

ऐसे तरह चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व

एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Share on