यूट्यूबर ने चीते के साथ लगाई रेस, नतीजा देख हैरान हुए लोग, वीडियो हो रहा है वायरल!

अक्सर यूट्यूबर्स खुद को चैलेंज देने वाले वीडियोज करते हैं. एक यूट्यूबर ने तो कमाल ही कर दिया. उसने एक चीते के साथ रेस लगाई. उसे देखकर हर किसी को हैरानी हो रही है. भले ही वो चीते के साथ रेस में जीता नहीं, मगर उसने कड़ी टक्कर दी. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

दुनियाभर में अपने अनोखे और जोखिम भरे स्टंट वीडियो के लिए मशहूर यूट्यूबर और लाइव स्ट्रीमर IShowSpeed एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान भी हैं और चिंतित भी. IShowSpeed ने अपने नए वीडियो में दुनिया के सबसे तेज़ जानवर चीते के साथ दौड़ लगाने की चुनौती ली है.

यह वीडियो उनके अब तक के सबसे खतरनाक और असामान्य स्टंट्स में से एक माना जा रहा है. 20 वर्षीय स्ट्रीमर, जिनका असली नाम डैरेन वॉटकिंस जूनियर है, वीडियो की शुरुआत पूरे जोश के साथ करते हैं. कैमरे के सामने खड़े होकर वह कहते हैं, “आज मैं इस चीते के साथ रेस लगाने वाला हूं.”

चीते के साथ रेसिंग

उनका आत्मविश्वास देखने लायक होता है, लेकिन सामने खड़ा कंप्टीटर कोई इंसान नहीं, बल्कि एक पूरी तरह विकसित और ताकतवर चीता होता है. रेस शुरू होने से पहले ही हालात अचानक बिगड़ जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि चीता अचानक IShowSpeed की ओर झपटता है और उसके पैर पर पंजा मार देता है. इस हमले में Speed के पैर पर खरोंच के दो साफ निशान पड़ जाते हैं. हालांकि, इस अप्रत्याशित घटना के बावजूद वह न तो घबराते हैं और न ही पीछे हटते हैं. चोट लगने के बाद भी वह रेस करने के अपने फैसले पर अडिग रहते हैं.

जीत गया चीता

कुछ देर बाद, IShowSpeed और चीता दोनों स्टार्टिंग लाइन पर खड़े होते हैं. जैसे ही काउंटडाउन शुरू होता है, माहौल में तनाव और रोमांच बढ़ जाता है. काउंटडाउन खत्म होते ही Speed पूरी ताकत से दौड़ पड़ते हैं. शुरुआत में वह चीते के साथ कदम मिलाने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही पलों में फर्क साफ दिखने लगता है.

जहां IShowSpeed पूरी ऊर्जा के साथ दौड़ रहे होते हैं, वहीं चीता बेहद सहजता से रफ्तार पकड़ लेता है. रेस के आखिरी हिस्से में चीता बिना किसी मेहनत के आगे निकल जाता है और IShowSpeed से पहले फिनिश लाइन पार कर लेता है. नतीजा वही होता है, जिसकी उम्मीद थी, चीता जीत जाता है. यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *