करना चाहेंगे दुनिया का सबसे खतरनाक काम? 11 लाख महीना सैलरी, मात्र दो हफ्ते ही होती है शिफ्ट!

अगर आपकी जॉब आपको मुश्किल लगती है, तो इस जॉब की डिस्क्रिप्शन सुनकर आपका दिल दहल जाएगा. सोशल मीडिया पर एक लड़की ने अपनी ऑफशोर जॉब की झलक दिखाई, जो दुनिया के सबसे खतरनाक और हाई-पेइंग जॉब्स में से एक है.

यह FIFO (Fly-In Fly-Out) ऑफशोर ऑयल रिग जॉब है, जहां कर्मचारी हेलीकॉप्टर से समंदर के बीचों-बीच बने प्लेटफॉर्म पर पहुंचते हैं. काम 2 हफ्ते का होता है, फिर 2 हफ्ते की छुट्टी! लेकिन जब इसकी सैलरी जानेंगे तो एक बार के लिए आपका भी मन जॉब के लिए अप्लाई करने का कर जाएगा. आइये आपको बताते हैं इस हाई पेयिंग जॉब के बारे में.

लाखों है सैलरी

इस जॉब की सैलरी 11 लाख रुपये तक पहुंच सकती है, खासकर स्पेशलाइज्ड स्किल्स वाले वर्कर्स के लिए. यह जॉब ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री में है, जहां प्लेटफॉर्म पर ड्रिलिंग, मेंटेनेंस, इंस्पेक्शन जैसे काम होते हैं. खतरनाक इसलिए क्योंकि तूफान, आग, विस्फोट जैसी घटनाओं का रिस्क रहता है.

लंबे शिफ्ट्स (12-14 घंटे रोज), भारी मशीनरी, ऊंचाई पर काम और अलग-थलग जगह पर रहना. ये इस जॉब के कुछ नेगेटिव पॉइंट हैं. लेकिन इसके फायदे भी कमाल के हैं- हाई सैलरी, ओवरटाइम, हेजर्ड पे, सभी सुविधाएं (खाना, एकोमोडेशन, ट्रैवल) कंपनी की तरफ से. छुट्टियों में ट्रैवल, फैमिली टाइम या पैशन फॉलो करने की आजादी भी आपको मिलती है.

लड़की ने दिखाया जॉब व्यू

सोशल मीडिया पर इसपर काम करने वाली एक लड़की ने वीडियो में दिखाया कि हेलीकॉप्टर से रिग पर पहुंचना कितना रोमांचक लेकिन डरावना है. प्लेटफॉर्म पर जीवन अलग ही है. अंदर लाइब्रेरी, जिम, मेस तक की सुविधा है लेकिन इंटरनेट सीमित है. सबसे मजेदार (और डरावना) हिस्सा बाथरूम का है.

पुराने रिग्स पर कुछ टॉयलेट ऐसे होते हैं जहां वेस्ट सीधे समंदर में जाता है (अब ज्यादातर ट्रीटमेंट के बाद). वीडियो देखने और सैलरी की जानकारी होते ही कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा – “बाथरूम जाना एडवेंचर से कम नहीं!” यह पुराने 1970-80 के रिग्स की बात है, जहां डिजाइन ऐसा था.

आजकल मॉडर्न रिग्स में प्रॉपर फ्लशिंग सिस्टम हैं, लेकिन फिर भी यह चुनौतीपूर्ण है. यह सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. FIFO रोटेशन (2:2, 3:3 या 4:4) में काम करता है, जहां 2-4 हफ्ते काम, फिर उतने ही दिन ऑफ मिलता है. इंडिया में ऑफशोर जॉब्स (जैसे मुंबई हाई, KG बेसिन) में एवरेज सैलरी 20-30 लाख सालाना, लेकिन एक्सपीरियंस्ड और इंटरनेशनल (गल्फ, नॉर्थ सी) में 11 लाख/महीना तक आसानी से मिल जाता है. स्पेशलाइज्ड रोल्स जैसे क्रेन ऑपरेटर, रिग मेकैनिक, ड्रिलिंग कंसल्टेंट में ज्यादा पैसे हैं.

क्या है जॉब के फायदे?

बिग पे चेक्स: स्पेशलाइज्ड स्किल्स के लिए प्रीमियम रेट्स तय हैं.
टाइम फ्रीडम: हफ्तों की छुट्टियां ट्रैवल, रिलैक्स के लिए दिए जाते हैं.
ऑल-इनक्लूसिव: खाना, रहना, हेलीकॉप्टर ट्रैवल सब कंपनी कवर करती है.
करियर ग्रोथ: कटिंग-एज टेक्नोलॉजी के साथ काम करना पड़ता है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *