आसान नहीं पोस्टमॉर्टम रूम में काम करना, कभी भी हिलने लगती है लाश, मुंह में जाएगा कलेजा!

मौत का सामना करना आसान नहीं होता. जब मौत सामने होती है तब अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. ऐसे में जरा उन लोगों के बारे में सोचिये, जो हर दिन मौत को देखते हैं. हम बात कर रहे हैं मोर्चरी में काम करने वालों के बारे में. पोस्टमॉर्टम के बाद लाशों को रखने से लेकर उनकी सफाई तक के लिए कई स्टाफ होते हैं. इनकी लाइफ आसान नहीं है.

जिस मौत से आम इंसान डरता है, पोस्टमॉर्टम रूम में काम करने वाले स्टाफ के लिए तो ये रोज की जंग है. ठंडी स्लैब पर लाशें, कटिंग टूल्स की चमक और वो सन्नाटा जो रोंगटे खड़े कर देता है. लेकिन कल्पना कीजिए, अगर वो लाश अचानक हिलने लगे? शायद कोई आम इंसान होगा तो उसे हार्ट अटैक आ जाएगा. लेकिन इन स्टाफ के लिए ये आम बात है.

शेयर हुआ खौफनाक वीडियो

सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @CNviolations नाम के अकाउंट ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जो आपके होश उड़ा देगा. 15 सेकंड का ये वीडियो, इंटरनेट पर सनसनी फैलाए है. वीडियो में मोर्चरी का सीन है, जहां एक महिला स्टाफ बॉडी के पास खड़ी कुछ नोट्स ले रही है.

आधी फ्रीजर में है और आधी बॉडी बाहर है. लेकिन तभी बॉडी के पैर हिलने लगते हैं. ये मात्र एक सेकंड के लिए होता है. महिला को भी अहसास होता है कि शायद अभी बॉडी हिली थी. लेकिन वो इसे अपनी आंखों का धोखा समझ लेती है. लेकिन ये मोमेंट रूम में लगे कैमरा में भी कैद हो गया.

देखते ही डर गए लोग

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, वायरल हो गया. इसे देख लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स किये. एक यूजर ने लिखा कि उसके साथ ऐसा हो तो उसका हार्ट फेल हो जाए. जहां कई लोग इसे भूत-प्रेत से जोड़ते नजर आए, वहीं कई ने लिखा कि ये साइंस है. जब इंसान की मौत होती है, तब कई बार बॉडी के अंग सिकुड़ते हैं.

ऐसे में कभी बॉडी आंखें खोल देती है तो कभी हाथ-पैर हिलाती है. हालांकि, कई फैक्ट-चेक साइट्स ने कन्फर्म किया कि वीडियो में बॉडी के फुट पर एक्स्ट्रा टैग ग्रो होता दिखता है, जो AI जनरेटेड कंटेंट का साइन है. फिर भी, ये वीडियो लोगों को डराने में कामयाब रहा. हालांकि, पोस्टमॉर्टम रूम की दुनिया हमेशा से रहस्यमयी रही है.

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मौत के बाद बॉडी में कई नेचुरल चेंजेस होते हैं. जैसे, रिगर मॉर्टिस- जिसमें मसल्स सख्त हो जाते हैं, लेकिन 24-48 घंटे बाद रिलैक्स हो जाते हैं. गैस बनना भी कॉमन है. इंटेस्टाइन में बैक्टीरिया डाइजेस्टिव प्रोसेस जारी रखते हैं, जिससे ब्लोटिंग होती है और बॉडी मूव कर सकती है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *