भिलाई [न्यूज़ टी 20] गांधीनगर / अक्सर जब हम सड़क पर चल रहे होते हैं तो हम देखते हैं कि लोग सड़क के किनारे खड़े होकर लिफ्ट मांगते हैं। हालांकि, एक ऐसी घटना सामने आई है जो साबित करती है कि कभी-कभी ऐसे लोगों को लिफ्ट देना कितना खतरनाक हो सकता है।

एक युवक का महिला को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। रात के समय सुनसान सड़क पर खड़ी महिला ने लिफ्ट मांगी और कुछ दूर जाने के बाद चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। घटना के बाद युवक की ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह इंदौर के गांधीनगर इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार यहा के सुपर कॉरिडोर पर रात में लिफ्ट के लिफ्ट लेकर लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई है। बीती रात भी एक युवक इसका शिकार हुआ है। इसका सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जां च शुरू कर दी है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। गांधी नगर पुलिस ने बताया कि युवक अपनी बाइक से जा रहा था। इस दौरान सुपर कॉरिडोर पर एक महिला ने युवक को लिफ्ट का इशारा किया। रात होने के कारण युवक ने मानवता के नाते रोक बाइक रोक दी।

इसके बाद महिला ने बाइक पर सवार हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि महिला ने उसे डियर करके संबोधित किया। इसके बाद एक सुनसान जगह देखकर महिला ने बाइक रुकवाई ओर चाकू दिखाकर उसका पर्स, अंगूठी आदी लूट ली।

महिला ने युवक को यह कहकर धमकाया कि विरोध किया तो छेड़छाड़ का केस ठोक दूंगी। युवक घबरा गया और अपने पास का सारा सामान उसे दे दिया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवती पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है। पुलिस ने कहा हम घटना की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को सजा होगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *